Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

नशा मुक्त समाज के लिए प्रशासन सख्त, अफीम प्रभावित किसानों को मिलेगा वैकल्पिक खेती का सहयोग

By Riya Kumari

Published :

Follow
नशा मुक्त समाज के लिए प्रशासन सख्त, अफीम प्रभावित किसानों को मिलेगा वैकल्पिक खेती का सहयोग
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम, अवैध अफीम खेती उन्मूलन, अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर नियंत्रण तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

ये भी पढे : Jharkhand Heatwave Alert: भीषण गर्मी को लेकर सरकार सख्त, सभी जिलों को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि नशा के विरुद्ध जन-जागरूकता, सक्रिय रणनीति और कठोर कार्रवाई तीनों स्तरों पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को संभावित अफीम प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर संयुक्त अभियान चलाने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभावित किसानों को वैकल्पिक आजीविका से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें वैकल्पिक खेती के लिए बीज, कृषि उपकरण एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त किसानों को बिरसा हरित ग्राम योजना, मनरेगा, पशुपालन एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने आदित्यपुर, गम्हरिया, कपाली समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध अफीम खरीद-बिक्री, नशा सेवन एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए नियमित औचक निरीक्षण एवं विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना प्रभारियों को सूचना तंत्र मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर विशेष निगरानी रखते हुए संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया। शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को बच्चों की गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखने तथा स्थानीय भाषा में जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। युवाओं को खेलकूद, कौशल विकास एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखने पर भी जोर दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रशासन, पुलिस, शिक्षण संस्थानों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता से जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में सतत अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator