Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Jharkhand Heatwave Alert: भीषण गर्मी को लेकर सरकार सख्त, सभी जिलों को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Heatwave Alert: भीषण गर्मी को लेकर सरकार सख्त, सभी जिलों को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Jharkhand में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढे : कोर्ट के आदेश के बाद भी FIR दर्ज नहीं होने का आरोप, बिष्टुपुर पुलिस पर उठे सवाल

सार्वजनिक स्थलों पर होगी पेयजल की व्यवस्था

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सरकार द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर एवं भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर राहगीरों और आम नागरिकों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित की जाए, ताकि लोगों को भीषण गर्मी के बीच राहत मिल सके।

जल संकट वाले क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश

राज्य सरकार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि जहां कहीं भी पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो, वहां तुरंत टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक जल व्यवस्था भी तत्काल शुरू करने को कहा गया है।

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसे प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी बताया गया है।

हीटवेव को लेकर प्रशासन को संवेदनशील रहने की हिदायत

भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने कहा है कि इस कठिन समय में आम जनता को राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील

गर्मी और हीटवेव के बीच लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए, अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए और शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है।

राज्य सरकार ने साफ कहा है कि “जनहित सर्वोपरि है” और आम लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator