Advertisement 2

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप कर, अर्जुन कपूर कर रहे हैं कुशा कपिला को डेट

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों लगातार अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के बीच आई दरार को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर का नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला से भी जोड़ा जा रहा था। अब कुशा कपिला ने इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और दूध का दूख पानी का पानी कर दिया है।

Malaika  को छोड़ इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं Arjun Kapoor! जानें- ब्रेकअप की वजह | FILMY SAMVAD

Arjun Kapoor को डेट करने की खबरों पर कुशा कपिला ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कमेंट करके कहा, ‘रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं। बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा। अर्जुन कपूर और कुशा कपिला हाल में ही करण जौहर के घर पर स्पॉट हुए थे। जहां मलाइका अरोड़ा को लोगों ने नहीं देखा तो वह तरह-तरह की बातें करने लगे।

कुछ समय पहले अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोलो वेकेशन की तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा। यही वो मौका था, जब मलाइका और उनकी ब्रेकअप की खबरें तैरना शुरू हुई। उन्होंने लिखा था, ‘जिंदगी छोटी होती है। अपने वीकेंड्स को लंबे बनाओ।’ हालांकि अभी तक अर्जुन और मलाइका ने रिएक्ट नहीं किया है।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version