---Advertisement---

उपराज्यपाल महोदय से मुलाकात के बाद आश्वस्त बस मार्शल प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आ कर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का आभार प्रकट किया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बस मार्शल प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आ कर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का आभार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ): अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा अक्टूबर 2023 में बर्खास्त किये गये बस मार्शल गत एक वर्ष से अधिक से संघर्ष कर रहे थे और अनेक बार वह दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा से भी मिले। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अनेक बार बस मार्शलों समर्थन में पत्रक भी लिखे और अंततः दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के प्रयास से बस मार्शलों के प्रतिनिधिमंडल की आज दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात हुई।

यह भी पढ़े : गांधी जयंती पर भाजपा पदाधिकारियों ने खादी के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए खादी के वस्त्र खरीदे

दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख थे मुकेश पाल सिंह, सलमान, चंद्रशेखर, अनुज श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, कमलेश, अनिता मेहरा आदि। उपराज्यपाल महोदय से मिलने के बाद इन्होने एक विडिओ ब्यान जारी कर दिल्ली के साथी बस मार्शलों को आश्वस्त किया की उपराज्यपाल ने उन्हे शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है और हमे शीघ्र अच्छी खबर मिलेगी।

बाद में उपराज्यपाल महोदय से मिला बस मार्शलों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा से प्रदेश कार्यालय में आ कर मिला और समाधान की राह खुलवाने के लिए और आंदोलन के दौरान सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर भी उपस्थित थे जो गत 15 माह से समय समय पर बस मार्शलों के मुद्दे पर समर्थन देते रहे हैं।

बस मार्शल मुकेश पाल सिंह, सलमान, चंद्रशेखर एवं अनिता मेहरा ने आज सचिवालय में दिल्ली के मंत्रियों एवं विधायकों के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता आदि से दुर्व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस संदर्भ में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की भाजपा लगातार कहती रही है की अरविंद केजरीवाल ने पहले प्रक्रिया पालन किये बिना बस मार्शलों को रखा फिर जांच से बचने के लिए बर्खास्त किया और आज उपराज्यपाल महोदय से मिलने के बाद बस मार्शलों को सच्चाई समझ आ गई है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की जिस तरह का अभद्र व्यवहार आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता एवं भाजपा विधायकों के साथ दिल्ली की मुख्य मंत्री की मौजूदगी में हुआ वह उनकी पार्टी की आराजकता का प्रमाण है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की भाजपा लगातार कहती रही है की अरविंद केजरीवाल ने पहले प्रक्रिया पालन बिना बस मार्शलों को रखा फिर जांच से बचने के लिए बर्खास्त किया और आज उपराज्यपाल महोदय से मिलने के बाद बस मार्शलों को सच्चाई समझ आ गई।

सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल ने साल भर बस मार्शलों के जीवन से खिलवाड़ किया और आज जब लगा की भाजपा ने उनकी पोल खोल दी है तो आनन फानन में केबिनेट नोट पास किया, केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी मार्लेना बतायें की यह काम गत अक्टूबर 2023 मे ही क्यों नही किया था ? भाजपा के संगठन के साथ ही विधायक दल ने भी बस मार्शलों की रोज़गार समस्या को लगातार आवाज़ दी और खेदपूर्ण है की आज दिल्ली सरकार के इशारे पर जंगलराज जैसा वातावरण बनाने का प्रयास मुख्य मंत्री एवं मंत्रियों ने गत एक सप्ताह में किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---