---Advertisement---

गिरिराज से मिली अक्षरा सिंह, चुनाव लड़ने की चर्चा, यूजर बोले- पवन सिंह के खिलाफ लड़िए

By Muskan Thakur

Published :

Follow
गिरिराज से मिली अक्षरा सिंह, चुनाव लड़ने की चर्चा, यूजर बोले- पवन सिंह के खिलाफ लड़िए

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार में चुनावी मौसम में भोजपुरी स्टार्स का नेताओं से मिलने का दौर जारी है। हाल ही में पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद मैथिली ठाकुर की भी बीजेपी जॉइन करने की चर्चाएं तेज हैं।अब भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की है। गिरिराज सिंह से मुलाकात के बाद अक्षरा सिंह ने उनके साथ तस्वीर भी शेयर की। तस्वीर के साथ लिखा कि, ‘आज माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।’

ये भी पढ़े : बिहार चुनाव 2025: Maithili Thakur की राजनीति में एंट्री, बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद बढ़ी संभावनाएं

हालांकि ये मुलाकात दिल्ली या बिहार में हुई। इसका जिक्र अक्षरा सिंह ने नहीं किया है। भोजपुर एक्ट्रेस की इस एक लाइन ने बिहार की राजनीति में सस्पेंस बढ़ा दिया। यूजर्स ये कयास लगाने लगे कि क्या यह सिर्फ सम्मान का भाव था या किसी नए सफर की शुरुआत?पवन कुमार शाह नाम के यूजर ने लिखा है कि, ‘लग रहा है इस बार पवन सिंह के खिलाफ टिकट मिलने वाला है।’

पिता बोले- समय आने पर राजनीति में आएंगी

अक्षरा सिंह के पिता इंद्रजीत सिंह ने बेटी के बीजेपी जॉइन करने की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि ‘हमारा पूरा परिवार भाजपा का कैडर वोटर है। एक्टर-सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन से पुराना संबंध है।जहां तक बात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की है तो उनसे हमारा पारिवारिक रिश्ता है। हमारे पुराने संबंध हैं। वैसे लोकसभा चुनाव के पहले से राजनीतिक दलों के ऑफर मिले थे। अक्षरा का फोकस अभी फिल्मी करियर पर है। जब वक्त आएगा तब राजनीति में आएगी।’

जनसुराज के मंच पर नजर आ चुकीं हैं अक्षरा

27 नवंबर 2023 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह अपने पिता के साथ जनसुराज के मंच पर नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर की तारीफ भी की थी। जिसके बाद उनके जनसुराज जॉइन करने की चर्चा थी।भास्कर से खास बातचीत में अक्षरा ने कहा था, ‘मैं खंडन करना चाहती हूं। मैं इस बात को घर-घर तक पहुंचाना चाहती हूं कि मैं किसी पार्टी विशेष से नहीं जुड़ी हूं। मैं उनकी विचारधारा के लिए जुड़ी थी। उस वक्त वह गांव-गांव का दौरा कर रहे थे, उस इनिशिएटिव के लिए मैं वहां पर थी। अब मैं ऑन पेपर उनके साथ नहीं हूं।’

पवन सिंह से रिलेशन को लेकर चर्चा में रहीं

पवन सिंह के साथ रिश्ता और ब्रेकअप विवाद (2019-2025)अक्षरा और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के बीच रोमांटिक रिश्ते की अफवाहें लंबे समय तक रहीं। 2019 में अक्षरा ने मुंबई पुलिस में पवन के खिलाफ शिकायत दर्ज की, जिसमें मारपीट, गाली-गलौच, करियर बर्बाद करने की धमकी और एक्स्ट्रा-मेरिटल अफेयर के आरोप लगाए।

पवन ने 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की, जिसे अक्षरा ने छिपकर शादी का आरोप लगाया। पवन ने पॉड कास्ट में अक्षरा पर ‘गद्दारी’ का इल्जाम लगाया। अक्टूबर 2025 को अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर एक्स्ट्रा-मेरिटल अफेयर पर फनी रील शेयर की, जिसे नेटिजन्स ने पवन से जोड़ा। साथ ही, पवन-ज्योति विवाद में अक्षरा ने ज्योति का समर्थन किया, कहा “महिला को सताया न जाए, न्याय मिले”।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---