September 27, 2023 3:08 am
Advertisement

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया कारगिल दिवस

Advertisement

सोशल संवाद/जमशेदपुर :  उपर्युक्त पंक्त संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी शहीद स्थल में आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में कही। कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए 527 फौजियों को नमन करते हुए बुधवार को गोलमुरी स्थित शहीद स्थल पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों ने कारगिल के उन बलिदानयों को अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।

जोश जुनून और देशभक्ति के जज्बे के साथ आयोजित यह सम्मान समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के अलावा शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कारगिल के शहीदों वीर सैनिकों और उनके परिवार के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम का शुरुआत कारगिल द्रास यात्रा से लौटे,भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त अमरनाथ ढोके एवम भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त एस के सिंह ने सर्वप्रथम कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।

उस दिन से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।कारगिल-द्रास यात्रा से लौटे सैनिक साथियों ने कारगिल की वर्तमान परिस्थिति की जानकारी दी। बलविंदर सिंह ने कविता प्रस्तुत करते हुए कहां की पूर्व सैनिकों द्वारा इतना सुयोजित कार्यक्रम देख कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। काव्य वाचक बलविंदर सिंह ने पूर्व सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि अमर बलिदानियों के सम्मान में आपके द्वारा किया गया हर कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है।

Advertisement

इनकी रही सहभागिता:-

इस कारगिल दिवस समारोह को सफल बनाने में वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी से हरि सिंह एवं टीम, बागबेड़ा हेल्पिंग बॉयज के राम जी एवं टीम,विश्व हिंदू परिषद के मुन्ना जी,जय हिंद क्लब से चंद्र शेखर, क्रीड़ा भारती से राकेश कुमार,हरिराम ओझा,बजरंग सेवा संस्थान से सागर तिवारी,राधेकांत वर्मा, दुर्गा वाहिनी एंड टीम एवम् हमारे संगठन के जिला अध्यक्ष हवलदार विनय कुमार यादव जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह संस्थापक वरुण कुमार, कारगिल युद्ध वीर मानिक वर्धा,अवधेश कुमार,विमल ओझा,उमेश राजपूत,सत्य प्रकाश,सुखविंदर सिंह,बिरजू कुमार,जितेन्द्र सिंह,मनोज सिंह,निर्मल कुमार, पंकज शर्मा,दीपक शर्मा,नवल किशोर पाठक,धनेश्वर बारिक,धीरज सिंह,संतोष कुमार,जसबीर सिंह,सतेंद्र सिंह,कृष्णा दहल,सवाना टुडू,किशोरी प्रसाद,कुन्दन सिंह,बीरेंद्र सिंह,सियाराम सिंह,दया भूषण शर्मा,रमेश प्रसाद,कृष्ण मोहन सिंह,वाई के मिश्रा,रविशंकर मिश्रा,उमेश शर्मा,अमर नाथ डोके,पवन कुमार, बी सी हांसद,शशि भूषण सिंह,नवीन कुमार सिन्हा,गौतम लाल,दयानंद सिंह, के एन सिंह सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर से वीना भावना पूनम कंचन उर्मिला रेखा  एवं अन्य नागरिक  परिवेश के लोग उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Our channels

और पढ़ें