कल बंद रहेंगे सभी स्‍कूल, आदेश जारी

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
कल बंद रहेंगे सभी स्‍कूल, आदेश जारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : मोहर्रम पर्व को लेकर कल यानी 27 जून2026, शनिवार को रांची जिले के सभी स्‍कूल बंद रहेंगे। उपायुक्त के निर्देश के आलोक में इसका आदेश जारी कर दिया गया है। मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले जुलूस को लेकर यह निर्णय लिया गया है।शनिवार को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाले जाएंगे।

यह भी पढे : एमजीएम अस्पताल में जल्द लगेंगे फायर प्रोटेक्शन और अलार्म पैनल

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इसके कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित होने और स्कूली बच्चों की आवाजाही में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्णय लिया है।उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश के अनुसार रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में 27 जून, 2026 को पूर्ण अवकाश रहेगा। हालांकि, जिन विद्यालयों में पूर्व निर्धारित परीक्षा आयोजित की जानी है, अत्यंत आवश्यक हो तभी वे जिला शिक्षा पदाधिकारी को पूर्व सूचना देकर परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट