गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिसकर्मी हिरासत में; एसडीपीओ कर रहे जांच

By Riya Kumari

Published :

Follow
गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिसकर्मी हिरासत में; एसडीपीओ कर रहे जांच

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता दुग्धा गांव की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर गुरुवार देर रात गम्हरिया थाना पहुंचने के दौरान उसके साथ यह घटना हुई। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। फिलहाल आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढे : Jharkhand TET 2026: एक नवंबर को जमशेदपुर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक

शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी महिला

पीड़िता के अनुसार, वह पति के साथ पारिवारिक विवाद और मारपीट से परेशान थी। इसी सिलसिले में गुरुवार रात करीब 11 बजे शिकायत दर्ज कराने गम्हरिया थाना पहुंची थी। देर रात होने और पति से दोबारा मारपीट का डर होने के कारण वह थाने में ही रुक गई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर चाकू से चोट लगने का दावा

महिला ने बताया कि उसने कथित घटना का विरोध किया और शोर मचाकर बचने की कोशिश की। इसी दौरान कमरे में रखे एक चाकू को उठाने पर पुलिसकर्मी के हाथ में चोट लग गई। पीड़िता के मुताबिक, इस दौरान कमरे और उसके कपड़ों पर खून भी लग गया। महिला के इन आरोपों के सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एसडीपीओ कर रहे मामले की जांच

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात गम्हरिया थाना परिसर में एसडीपीओ ने थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों ने जांच शुरू कराई है। सरायकेला एसडीपीओ स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद स्पष्ट होगी पूरी स्थिति

फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब महिला के बयान, आरोपी पुलिसकर्मी से पूछताछ, चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाने में सुरक्षा और न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची महिला की ओर से पुलिसकर्मी पर लगाए गए इस गंभीर आरोप ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के निष्कर्ष और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version