Advertisement 2

अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी और रिहाई पर तोड़ी चुप्पी; बोले- ‘मुझसे जितना हो पाएगा, मैं पीड़ित परिवार की मदद करूंगा’

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी और रिहाई पर तोड़ी चुप्पी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 13 दिसंबर की रात जेल में काट कर 14 दिसंबर को जेल से रिहा हुए. जेल से रिहाई के बार सुपरस्टार काली गाड़ी में सवार अपने बनजारा हिल्स स्थित घर पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा के बीच गाड़ी से उतरकर हाथ जोड़कर भीड़ का अभिवादन किया और उन्होंने अपनी गिरफ़्तारी पर चुप्पी भी तोड़ी.

यह भी पढ़े : बॉक्स ऑफिस में 7 दिनों के भीतर 1000 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा

दरअसल,अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में बिना पुलिस को खबर किए पहुँच गए थे। उनके वहाँ पहुचने से भगदड़ मच गई. उसी भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और उसका 8 साल का बेटा घायल हो गया था. इसी मामले में पुलिस ने अल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. 13 दिसंबर को पुलिस उन्हें चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले गई.  बाद में एक्टर ने अपने वकील अशोक रेड्डी के जरिए जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जहां से उन्हें 50,000 रुपये की प्राइवेट बॉन्ड पर तेलंगाना हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी. लेकिन फिर भी उन्हें रात जेल में गुजारनी पड़ी. सुबह-सुबह अल्लू अर्जुन को जेल से जमानत मिली और वह रिहा होकर अपने घर पहुंचे. 

मीडिया से बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘फैंस का प्‍यार-समर्थन के लिए धन्‍यवाद. मैं ठीक हूं और घबराने की कोई बात नहीं है. जो हादसा हुआ, वो बहुत दुखद था. ऐसा नहीं होना चाहिए था. मैं जांच में पुलिस जांच में पूरी मदद करूंगा. यह एक हादसा था. वहां, मेरे कंट्रोल में कुछ नहीं था. जो हुआ उसके लिए माफी’. वहां भगदड़ मच गई और ये हादसा हो गया. मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था कि वहां ऐसा कुछ हो. जिस महिला की मौत हुई है, उसके परिवार का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है. लेकिन मुझसे जितना हो पाएगा, मैं पीड़ित परिवार की मदद करूंगा.’

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version