Advertisement 2

नमन संस्था के संथापक अमरप्रीत सिंह काले ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिरंगा यात्रा में शामिल होने का दिया आमंत्रण

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। काले ने सामाजिक, सांस्कृतिक व राष्ट्र प्रेम से जुड़े कार्यों को प्रोत्साहित करने का आग्रह करते हुए राष्ट्रपति को एक पत्र सौंपकर राष्ट्रपति को 23 मार्च 2024 को शहीद दिवस पर आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि आदिवासी बहुल झारखंड, खासकर जमशेदपुर में शिक्षा, कला संस्कृति के संवर्धन और युवा पीढ़ी को नशा, हिंसा, आदि भटकाव के रास्ते से बचाने के लिए उनकी संचालित संस्था ने छोटा प्रयास किया है।

हर-हर महादेव सेवा संघ हर वर्ष सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या आयोजन के साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करता है। जमशेदपुर में 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए गाइड केंद्र की स्थापना की जानी चाहिए।

 

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version