Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से की मुलाकात, हजारीबाग केस में CBI जांच की मांग तेज

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रांची, 1 अप्रैल झारखंड की राजनीति में एक गंभीर मुद्दे को लेकर हलचल तेज हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में घटित एक गंभीर मामले पर चिंता जताई।

ये भी पढे : स्वर्णरेखा नदी में हजारों मछलियों की मौत, प्रदूषण पर उठे सवाल, लोग चिंतित

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अंबा प्रसाद ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 42/2026 की जांच में हो रही देरी और निष्क्रियता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आम जनता का पुलिस प्रशासन पर से भरोसा कमजोर पड़ता जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में पूरी तरह विफल रही है, जो प्रशासनिक लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है। अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की।

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया है। अब देखना होगा कि राज्यपाल इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या जांच एजेंसियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator