Advertisement 2

Jamshedpur में Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब को श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur में Ambedkar Jayanti 2026
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में भारत रत्न B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

यह भी पढे : Ambedkar Jayanti 2026: रंगरेटा महासभा ने गोलमुरी में मनाई भव्य जयंती, संविधान अपनाने का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने अपने पूरे जीवन को शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने भारत को एक मजबूत, समरस और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने की नींव रखी।

आवासीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब के विचार आज भी हमें न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर प्रदीप लाल, सर्वेश कुमार, सतीश शर्मा, अशोक सिंह, हरिदास, संजय रजक, रमेश कुशवाहा, सोनू कुशवाह, कुंवरलाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भी भाग लिया और बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version