नेमरा पहुंचकर कुणाल षाड़ंगी ने गुरुमाता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Upon reaching Nemra, Kunal Sarangi paid tribute to Gurumata Rupi Soren

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी जी ने नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर में हत्या की साजिश नाकाम! बिहार से बुलाए गए थे शूटर, हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी जी ने कहा कि रूपी सोरेन जी का व्यक्तित्व सादगी, ममता और आत्मीयता से परिपूर्ण था। उनका जीवन झारखंड की सामाजिक और पारिवारिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा रहा। उनके निधन से सोरेन परिवार के साथ-साथ राज्य के लोगों को भी गहरा दुख पहुंचा है।

उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरुमाता की स्मृतियां और उनके जीवन से जुड़े मूल्य सदैव लोगों के बीच प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

गुरुमाता रूपी सोरेन जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं अंतिम जोहार।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version