Dr Abhishek Child Care

10 माह पहले 50 करोड़ की खरीदी एंबुलेंस…NOC तक नहीं ली

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जुलाई को नामकुम के आईपीएच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिन 206 नई 108 एंबुलेंस का उद्घाटन किया था, वे अब भी परिचालन से वंचित हैं। क्योंकि अब तक गाड़ियों का पर्मानेंट रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। उद््घाटन के बाद दैनिक भास्कर ने रजिस्ट्रेशन व इंश्योरेंस नहीं होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद एनएचएम ने आनन-फानन में डीटीओ को रजिस्ट्रेशन के लिए कागजात सौंपे थे। इसके बावजूद अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है।

इस मामले में नई बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, डीटीओ ने एनएचएम को कागजात लौटाते हुए रजिस्ट्रेशन करने से इंकार कर दिया था, क्योंकि 206 नई गाड़ियों की खरीददारी मध्यप्रदेश से हुई थी। उस राज्य का एनओसी नहीं था। साथ ही किसी भी गाड़ी का टेंपररी रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया था। बताते चलें कि 50 करोड़ खर्च कर खरीदी गईं इन एंबुलेंस का मुख्यमंत्री से उद्घाटन के 35 दिन बाद अब जाकर अस्थाई रजिस्ट्रेशन कराया जा सका है। दो दिन पहले दोबारा रजिस्ट्रेशन के लिए रांची डीटीओ कार्यालय में कागजात जमा किए गए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator