Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

ब्रेकअप की खबर के बीच Malaika Arora ने दिया Arjun Kapoor को कुछ ऐसा जबरदस्त टोंट

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क: बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। शुरुआत के समय में दोनों ने ही अपने रिश्ते को छुपाए रखा लेकिन बाद में उनके रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने आ गई। कई सालों तक इन दोनों के बीच प्यार बना रहा लेकिन अब मीडिया खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि यह कपल अलग होने और ब्रेकअप होने की राह पर चल पड़ा है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इन खबरों से इन दोनों के चाहने वालों को भी एक बड़ा झटका लगा है। उनके फैंस समझ ही नहीं पा रहे हैं क्या हो रहा है। लेकिन अब मलाइका अरोड़ा ने अपने इस ब्रेकअप को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। मलाइका अरोड़ा के हर एक कदम पर कैमरामैन बराबर नजर रखते हैं फिर चाहे वह पार्टी करने जा रही हो किसी दोस्त के साथ जा रही हो या जिम जा रही हो वह अपने डॉग को वॉक पर ले जा रही हो।

उनकी हर तरह से अपडेट बॉलीवुड कैमरामैन के पास होती है। ऐसे में अब अपने घर से बाहर आते हुए मलाइका अरोड़ा फिर से कमरे में कैद हुई है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने सफेद कलर का स्वेटशर्ट और उसी कलर का पजामा पहना हुआ था। उनके स्वेटशर्ट पर एक ऐसा मैसेज लिखा था जिसे पढ़ने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल मलाइका अरोड़ा के शर्ट पर लिखा था ‘लेट फॉल अपार्ट’ यानी चलो अलग हो जाते हैं। इसके साथ ही इस पर एक स्माइली भी बना हुआ था। इस मैसेज को पढ़कर उनके चाहने वाले काफी परेशान है।

कहीं ना कहीं अभिनेत्री भी इस मैसेज के जरिए अपने और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म कर रही है। अर्जुन कपूर ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें डाली थी और इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर अकेले ही नजर आ रहे थे और उनकी तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator