Advertisement 2

अमित शाह का बंगाल दौरा आज से, चुनावी तैयारियों की समीक्षा, भाजपा दफ्तर में अहम बैठकें

By Aditi Pandey

Published :

Follow
अमित
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार शाम पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंचेंगे। वह विशेष विमान से दमदम एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से सीधे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय जाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा कार्यालय में अमित शाह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली प्रदूषण से विज्ञान व साक्ष्य के साथ जंग, हर कदम का असर हवा की गुणवत्ता में दिखेगा : मनजिंदर सिंह सिरसा

अपने प्रवास के दौरान अमित शाह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन भी कर सकते हैं, जिसमें भाजपा की आगामी योजनाओं और बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर बात रखी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा के सांसदों, विधायकों और कोलकाता नगर निगम के पार्षदों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ उनकी एक बंद कमरे में बैठक होने की भी संभावना है।

भाजपा नेताओं ने संकेत दिया है कि बुधवार को लौटने से पहले अमित शाह कोलकाता या आसपास के क्षेत्र में किसी प्रमुख बंगाली विभूति के आवास पर भी जा सकते हैं, हालांकि इस कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version