सोशल संवाद/डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के 25 फरवरी को बिहार दौरे की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में ₹6450 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, सदन में कल कटौती प्रस्ताव पर होगी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित दौरे में उनका फोकस इंडो-नेपाल सीमा से सटे गांवों पर रहेगा। उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों Muzaffarpur, Sitamarhi, East Champaran और West Champaran में कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है। इन क्षेत्रों की कई पंचायतें केंद्र सरकार की Vibrant Villages Programme के तहत चयनित हैं।
संभावना है कि गृह मंत्री चयनित गांवों में चल रही विकास योजनाओं का जायजा लेंगे। सड़क, बिजली, संचार, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार से जुड़े कार्यों की समीक्षा उनके एजेंडे में शामिल रह सकती है। साथ ही वे स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से सीधा फीडबैक भी ले सकते हैं।
दौरे की अटकलों के बीच जिला प्रशासन और पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं। संबंधित अधिकारियों को विकास योजनाओं की ताजा रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पंचायत स्तर तक तैयारी सुनिश्चित हो सके।
गौरतलब है कि वाइब्रेंट विलेज योजना का उद्देश्य सीमा से सटे गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत कर समग्र विकास को बढ़ावा देना है। यदि यह दौरा तय होता है, तो इसे सीमावर्ती इलाकों के विकास के लिहाज से अहम माना जाएगा। फिलहाल प्रशासन आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहा है।










