चक्रधरपुर में आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा, नशा कारोबार छोड़ स्वरोजगार अपनाने वाली महिलाएं सम्मानित

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर में आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा, नशा कारोबार छोड़ स्वरोजगार अपनाने वाली महिलाएं सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत JSLPS द्वारा संचालित आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा केन्दो पंचायत में आयोजित की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यह भी पढे : Sachin Tendulkar ने OpenAI से मिलाया हाथ, ChatGPT से प्लान की फैमिली ट्रिप; बोले- AI के साथ और क्या कर सकता हूं

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

कार्यक्रम में इटोर पंचायत के मुखिया सोमनाथ कोया, केन्दो पंचायत की मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, JSLPS के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM), संकुल स्तरीय संघ की महिला पदाधिकारी, बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी और बुजुर्ग मौजूद रहे।

सरकारी योजनाओं की प्रगति का लेखा-जोखा प्रस्तुत

वार्षिक आम सभा के दौरान संगठन की ओर से सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की जानकारी लाभार्थियों के समक्ष साझा की गई। ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा हुई।

नशा कारोबार छोड़ महिलाओं ने अपनाया स्वरोजगार

कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। कई महिलाओं ने बताया कि पहले वे हड़िया-शराब या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़ी थीं। बाद में सरकारी योजनाओं के तहत मिले ऋण और आजीविका संबंधी सहयोग की मदद से उन्होंने दुकान और अन्य स्वरोजगार शुरू किया।

महिलाओं के अनुसार, स्वरोजगार से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया और परिवार एवं समाज में उनका सम्मान भी बढ़ा। उन्होंने बताया कि आजीविका से जुड़कर वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

आम सभा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और समूहों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सन्नी उरांव समेत अन्य अतिथियों ने सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।

सन्नी उरांव ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में JSLPS की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके अनुसार, जो महिलाएं नशे के अवैध कारोबार को छोड़कर स्वरोजगार की ओर बढ़ी हैं, उनका प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान और सुरक्षित भविष्य के लिए सहयोग जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम का समापन संगठन के पदाधिकारियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---