---Advertisement---

बांग्लादेश में एक और हिंदू को जिंदा जलाया:गैराज में सो रहा था

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Another Hindu burnt alive in Bangladesh

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बांग्लादेश के नरसिंदी जिले में एक और हिंदू युवक की जिंदा जलाकर हत्या का मामला सामने आया है। 23 साल के चंचल चंद्र भौमिक का जला हुआ शव शुक्रवार रात एक दुकान के अंदर मिला। परिवार ने इसे सोची-समझी हत्या बताया है।

यह भी पढ़े : Republic Day 2026: उत्सव के शोर में दबता भारतीय गणतंत्र

घटना नरसिंदी शहर के पुलिस लाइंस से सटे मस्जिद मार्केट इलाके में हुई। चंचल जिस गैराज में काम करता था, उसी के अंदर उसका शव मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के वक्त चंचल गैराज के अंदर सो रहा था। रात के समय किसी ने बाहर से शटर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आग तेजी से अंदर फैल गई। इससे पहले 18 दिसंबर 2025 को मैमनसिंह जिले में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। उनके शव को पेड़ पर लटकाकर आग लगा दी गई थी। पिछले 40 दिनों 10 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- काफी देर तक तड़पता रहा चंचल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चंचल आग में फंसा रहा और काफी देर तक तड़पता रहा। वह मदद के लिए चीख रहा था, लेकिन बाहर से शटर लॉक था। उसे निकलने का रास्ता नहीं मिला। लोकल लोगों की सूचना पर फायर सर्विस पहुंची और आग बुझाने में करीब एक घंटे लगे। लेकिन चंचल पूरी तरह जल चुका था, मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

लोगों ने घटना को दिल दहला देने वाला बताया। स्थानीय दुकानदार राजीब सरकार ने सीसीटीवी का हवाला देकर कहा कि “यह हादसा नहीं था। कैमरे में दिखा कि कई लोग जानबूझकर शटर को आग लगाते हैं।”

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---