सोशल संवाद/डेस्क : बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) ने 11 पर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ 30 नवंबर 2026 तक संस्थान में डाक के जरिए भी भेजना होगा।
यह भी पढे : हरियाणा में असिस्टेंट समेत 10 पद रिक्त
इन पदों पर भर्तियां : सिस्टम इंजीनियर, जूनियर मेंटेनेंस इंजीनियर, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-।, एसी ऑपरेटर, लैबोरेटरी अटेंडेंट और वर्कशॉप अटेंडेंट ।
योग्यता (पदानुसार) : दसवीं पास हो।
इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, फिटर, वेल्डर या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई हो।
संबंधित ट्रेड में एक वर्ष का अनुभव हो। विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास हो। एमई/एमटेक की डिग्री हो। कंप्यूटर साइंस में बीएससी, बीसीए या बीएससी के साथ पीजीडीसीए हो। पांच वर्ष कार्य अनुभव हो।
- वेतन: 18,000 से 2,09,200 रुपये।
- आयु सीमा : 50 वर्ष से कम हो।
- चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर चयन होगा।
- आवेदन शुल्क : ग्रुप-ए के पदों के लिए 1,000 रुपये और ग्रुप सी के पदों के लिए 500 शुल्क देय है।
- वेबसाइट : https://bhu.ac.in
- इस पते पर भेजें आवेदन : कार्यालय
- कुलसचिव, भर्ती एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ (आरएसी), होलकर हाउस, बीएचयू वाराणसी (यूपी) – 221005











