सोशल संवाद/डेस्क : नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (नालको) ने नॉन एग्जिक्यूटिव पर्सनल के 245 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी, जिसकी आवेदन तिथि बढ़ाकर 17 जून 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 10 जून 2026 थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नालको की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढे : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4500 अप्रेंटिस भर्ती का मौका
- माइनिंग मेट ग्रेड-III, पद : 21
- एसयूपीटी (जेओटी) ऑपरेटर, पद : 55
- ऑपरेटर, ग्रेड-III, पद : 54
- एसयूपीटी (जेओटी) फिटर, पद : 12
- टेक्निशियन (फिटर) ग्रेड-III, पद : 13
- एसयूपीटी (जेओटी) इलेक्ट्रिकल, पद : 35
- टेक्निशियन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-III, पद : 35
- एसयूपीटी इंट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, पद : 10
- टेक्निशियन (इंट्रूमेंटेशन) ग्रेड-III, पद : 10
योग्यता पदानुसार
- 10वीं के साथ माइनिंग मेट का वैध प्रमाणपत्र होना चाहिए। दो वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
- 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई हो और अप्रेंटिसशिप का प्रमाणपत्र हो।
- आयु सीमा : पदानुसार अधिकतम 27 और 35 वर्ष हो।
- आवेदन शुल्कः 100 रुपये। एससी/
- एसटी वर्ग, दिव्यांगों और एक्स सर्विसमैन के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
- चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।
- आधिकारिक वेबसाइट : https://nalcoindia.com









