आर्मी सर्विस कोर सेंटर में 62 पदों पर करें आवेदन

By Sanjana Das

Published :

Follow
आर्मी सर्विस कोर सेंटर में 62 पदों पर करें आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली एएससी केंद्र (दक्षिण), बेंगलुरु ने 62 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र हैं। पात्र उम्मीदवार इन पदों पर डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 04 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

यह भी पढे : नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए रिकॉर्ड तलब

इन पदों पर होंगी भर्तियां : सिविलियन कैटरिंग इंस्ट्रक्टर, रसोइया, एमटीएस आदि।

योग्यता : 10वीं पास हो या समकक्ष योग्यता हो। पदानुसार संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा हो। अपना काम करने में निपुण हों।
मोटर चालक और इंजन ड्राइवर के पद के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। फायर इंजन ड्राइवर के पद के लिए तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है।

वेतनमान : 18,000 से 21,700 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 25 वर्ष हो।

चयनः लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण शारीरिक और दक्षता परीक्षण।

आवेदन शुल्क : कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया : इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है। आवेदन केवल डाक द्वारा, अधिसूचना में दिए गए निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार होंगे।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार रोजगार समाचार का 15-21 अगस्त 2026 का अंक देखें। यहां पर दी गई योग्यता समेत अन्य जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ लें।

आवेदन पत्र को सादे कागज पर भरें लें और दस्तावेजों को संलग्न कर डाक के माध्यम से संस्थान के निर्धारित पते पर भेज दें।

आवेदन पत्र भेजने का पता : पीठासीन अधिकारी, नागरिक प्रत्यक्ष भर्ती बोर्ड, सीआईवी सीआर, एएससी सेंटर, अग्रम पोस्ट, बैंगलोर – 560007।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version