नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए रिकॉर्ड तलब

By Sanjana Das

Published :

Follow
नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए रिकॉर्ड तलब

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : नीट यूजी पेपर लीक में जांच का दायरा बढ़ सकता है। ईडी ने सीबीआई से मामले से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई से मिले दस्तावेज के आधार पर ईडी वित्तीय लेनदेन की जांच का दायरा बढ़ा सकती है।

यह भी पढे : सूबे के 6,722 मतदान केंद्रों में नए वोटरों को जोड़ने का फॉर्म नहीं

प्रवर्तन निदेशालय ने पहले ही पेपर लीक और प्रवेश परीक्षा में अनियमितता के मामलों को लेकर कई राज्यों में दर्ज मामलों को आधार बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी है। ईडी की जांच केवल पेपर लीक तक सीमित नहीं है, बल्कि जांच एजेंसी उन आर्थिक नेटवर्क तक पहुंचना चाहती है, जिनके जरिए कथित तौर पर अभ्यर्थियों से पैसे लेकर परीक्षाओं में गड़बड़ी की गई थी। इस मामले में अब ईडी झारखंड से लेकर राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक तक फैले मामलों में अपराध से अर्जित आय, बिचौलियों की भूमिका और मनी ट्रेल की जांच करेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कई राज्यों में इस मामले में बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है। मालूम हो कि पांच मई को देशभर में हुई नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version