सोशल संवाद/डेस्क : म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की इकाई ऑर्डिनेंस फैक्टरी, इटारसी, मध्य प्रदेश ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 50 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ संस्थान के तय पते पर रजिस्टर्ड डाक से 29 अक्तूबर 2026 तक भेज दें।
यह भी पढ़े : चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट समेत 242 पदों पर अवसर
ग्रेजुएट अप्रेंटिस,
पद : 50
योग्यता : बीएससी / बीकॉम / बीसीए /बीबीए / बीए में की डिग्री हो या समकक्ष योग्यता हो।
स्टाइपेंड : 12,300 रुपये प्रति माह। आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष या उससे
अधिक हो। आयु की गणना 29 अक्तूबर 2026 को आधार मानकर की होगी।
चयन प्रक्रिया : स्नातक में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार चयन किया जाएगा।
केवल नए पास-आउट उम्मीदवार ही पात्र होंगे। डिग्री प्राप्त करने के बाद एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य/प्रशिक्षण अनुभव रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
शुल्क : कोई शुल्क देय नहीं है।
वेबसाइट : munitionsindia.in इस पते पर भेजें आवेदन
चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डिनेंस फैक्टरी, इटारसी, जिला-नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश, पिन कोड-461122










