---Advertisement---

Arijit Singh Retirement: प्लेबैक सिंगिंग से दूर हुए अरिजीत सिंह, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

By Riya Kumari

Published :

Follow
Arijit Singh

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर Arijit Singh ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया है। अरिजीत सिंह ने बताया है कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो रहे हैं और आगे किसी भी फिल्मी गाने के लिए नए प्रोजेक्ट नहीं लेंगे।

यह भी पढे : Vadh 2 Trailer: संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज, कत्ल-खून और रहस्य से भरपूर कहानी

इंस्टाग्राम पोस्ट से किया ऐलान

Arijit Singh ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,
“हैलो, हैप्पी न्यू ईयर आप सभी को। सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। यह सफर बहुत खूबसूरत रहा है।”

म्यूजिक से नहीं होगा दूर

हालांकि Arijit Singh ने यह भी साफ किया कि वह म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कुछ पुराने कमिटमेंट्स बाकी हैं, जिन्हें वह पूरा करेंगे और फैंस को आने वाले समय में नए गाने सुनने को मिलेंगे।

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह

एक इंटरव्यू के मुताबिक, Arijit ने बताया कि रिटायरमेंट के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्दी बोर हो जाते हैं और अब कुछ नया करना चाहते हैं। अरिजीत ने यह भी साफ किया कि वह आगे इंडियन क्लासिकल म्यूजिक से गहराई से जुड़े रहेंगे और उसी दिशा में काम करेंगे।

सेलेब्स और फैंस का रिएक्शन

Arijit Singh के इस फैसले से फैंस भावुक हो गए हैं। रैपर बादशाह और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक समेत कई सेलेब्स ने उनके फैसले का सम्मान किया। वहीं फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनसे यह फैसला वापस लेने की अपील भी की।

Arijit Singh का करियर

Arijit Singh ने 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में फिल्म मर्डर 2 के गाने “फिर मोहब्बत” से उन्हें पहचान मिली। तुम ही हो, केसरिया और बिनते दिल जैसे सुपरहिट गानों के लिए जाने जाने वाले Arijit Singh को दो नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं और उन्हें 2025 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version