Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रिटायरमेंट के बाद Arijit Singh की दमदार वापसी, ‘Awarapan 2’ में फिर गूंजेगी उनकी आवाज

By Riya Kumari

Published :

Follow
रिटायरमेंट के बाद Arijit Singh की दमदार वापसी, 'Awarapan 2' में फिर गूंजेगी उनकी आवाज
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के मशहूर गायक Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ महीनों बाद शानदार वापसी की है। उन्होंने इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Awarapan 2’ के लिए नया गाना ‘ये Awarapan ‘ गाया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढे : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026: Article 370 बनी बेस्ट फिल्म, यामी गौतम, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

‘ये Awarapan ‘ से होगी वापसी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ये Awarapan ‘ फिल्म Awarapan 2 का एक अहम और भावनात्मक गीत है। इस गाने को अमाल मलिक ने संगीत दिया है, जबकि इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। यह गीत फिल्म की रिलीज से पहले म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया जाएगा।

रिटायरमेंट के बाद पहली प्लेबैक रिकॉर्डिंग

जनवरी 2026 में Arijit Singh ने नए प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेने का फैसला सुनाकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था। अब आवारापन 2 के लिए उनकी वापसी को बॉलीवुड संगीत जगत की बड़ी खबर माना जा रहा है।

इमरान हाशमी और विशाल फिल्म्स के साथ फिर जुड़ाव

Awarapan 2 के जरिए अरिजीत सिंह एक बार फिर विशेष फिल्म्स के साथ जुड़े हैं। इससे पहले भी उन्होंने इस बैनर की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज दी है। फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि यह गीत फिल्म की भावनात्मक कहानी को और प्रभावशाली बनाएगा।

फैंस में जबरदस्त उत्साह

जैसे ही Arijit Singh की वापसी की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी। लंबे समय बाद उनकी आवाज फिर किसी नई बॉलीवुड फिल्म में सुनने को मिलेगी, जिससे आवारापन 2 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

निर्देशक नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘Awarapan 2’ में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आज़मी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जबकि ‘ये आवारापन’ गीत इससे पहले रिलीज किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator