नई दिल्ली में अर्जुन मुंडा नितिन नवीन की मुलाकात, संगठन विस्तार व झारखंड राजनीति पर हुई अहम चर्चा

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की।

यह भी पढे : गणतंत्र दिवस की थीम वंदेमातरम्, परेड में निकलेंगी 30 झांकियां

Sunrise Enclave

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुलाकात के दौरान राज्य में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आपसी समन्वय पर जोर दिया। यह बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें भविष्य की रणनीतियों को लेकर भी विचार साझा किए गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट