सोशल संवाद/डेस्क: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2023 बैच के अधिकारी अर्नव मिश्रा ने शुक्रवार को धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया.

यह भी पढ़ें: New Year पर शराब पीकर ड्राइविंग? मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत भारी जुर्माना और जेल
नवपदस्थापित एसडीओ अर्नव मिश्रा से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में नई ऊर्जा आने की उम्मीद की जा रही है. प्रशासनिक हलकों में भी उनके कार्यकाल को लेकर सकारात्मक उम्मीदें व्यक्त की जा रही हैं.










