---Advertisement---

‘अर्पण’ द्वारा जरुरतमंद परिवार में श्राद्धकर्म हेतु एवं बेटी की शादी हेतु राशन सामग्री उपलब्ध कराई

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ द्वारा एक जरुरतमंद परिवार में श्राद्धकर्म हेतु एवं एक परिवार में बेटी की शादी हेतु राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्था द्वारा पिछले 9 वर्षों से यह सेवा जारी है। इस दौरान संस्था द्वारा किए गए सेवा कार्यों में जरुरतमंद परिवार का कभी भी उल्लेख नहीं किया गया। 

संस्था द्वारा प्रत्येक माह एक दर्जन से भी अधिक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में महिने तक का राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इन नेक कार्यो को सफल बनाने में संस्था के जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, दीपक सिंह, रंजीत कुमार, बलबीर मंडल, मनीष चौबे, मनोज हलदर, आशीष कर, सनोज चंन्द्र, कंचन बाग सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट