Dr Abhishek Child Care

अर्पण  संस्था के द्वारा एक अत्यंत जरुरतमंद परिवार में श्राद्धकर्म हेतु राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : अर्पण परिवार द्वारा एक अत्यंत जरुरतमंद परिवार में श्राद्धकर्म हेतु राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। एवं अर्पण परिवार के सदस्य द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि पांच अलग-अलग बूढ़ी माताएं घर में बिल्कुल अकेली कई दिनों से भूखी, बीमार अवस्था में थी खाना-पीना और ठीक से उठना-बैठना भी दूभर था हर पल भगवान से अपने पास बुला लेने की विनती करती रहती जब यह बात अर्पण परिवार के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत हुई. तो फिर अर्पण परिवार द्वारा पांचों अलग अलग वृद्धाओं के घर पहुंचकर महीने भर की राशन सामग्री उपलब्ध कराई। जिन वृद्धाओं से पास-पड़ोस के लोग आंखें फेरे हुए थे, कुछ ही पल में उनकी झोपड़ी के सामने अर्पण परिवार खड़ा नजर आया, वृद्धाएं समझ नहीं पातीं क्या माजरा है। आंखों में आंसू लिए वृद्धा आवाक रहकर देखती रह जातीं हैं। लौटते हुए बुढ़ी माताओं को बताया गया जब तक ठीक नही हो जाती तब तक अर्पण परिवार प्रत्येक माह राशन पहुंचाते रहेंगे।

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि समाज में प्रमुख रूप से जन सेवा व पुनीत कार्य करना ही अर्पण परिवार का मूल उद्देश्य है, समाज सेवा के कई प्रकल्पों में संस्था की सक्रिय भूमिका व जनसहभागिता से संस्कृति व संस्कारों का युवा पीढ़ी भी अनुसरण करने लगी है भारत के सर्वांगीण विकास में सहयोग कर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमारी संस्कृति को बचाए रखना आवश्यक है। इन सेवा कार्यो को सफल बनाने में जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, मनीष सिंह, विक्रम ठाकुर, कौशिक प्रसाद, सरबजीत सिंह टोबी, सौरव चटर्जी एवं अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---