Arshdeep Singh Record: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, T20I में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

By Riya Kumari

Published :

Follow
Arshdeep Singh Record: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, T20I में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में 150 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

यह भी पढे : T20 Fastest Century: अभिषेक शर्मा के 11 शतक, उर्विल पटेल से टक्कर, देखें टॉप 10 रिकॉर्ड

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मिचेल सैंटनर को आउट कर हासिल की उपलब्धि

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर में कप्तान मिचेल सैंटनर को आउट कर अपना 150वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। सैंटनर का कैच स्वीपर कवर पर नितीश कुमार रेड्डी ने पकड़ा।

इस उपलब्धि के साथ अर्शदीप पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के नौवें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम 103 मैचों में हासिल किया।

एक कैलेंडर वर्ष में भी बनाया रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह ने 2026 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 40 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही वह किसी पूर्ण सदस्य देश के गेंदबाज द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जोश लिटिल के नाम था, जिन्होंने 2022 में 39 विकेट लिए थे। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने 2024 में 38 विकेट हासिल किए थे।

2143 गेंदों में पूरे किए 150 विकेट

अर्शदीप सिंह ने 150 विकेट का आंकड़ा 2143 गेंदों में पूरा किया। गेंदों के आधार पर वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज गेंदबाज हैं। उनसे आगे श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और अफगानिस्तान के राशिद खान हैं।

वहीं, तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सबसे कम गेंदों में 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट

150 विकेट के साथ अर्शदीप सिंह भारत के पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में जसप्रीत बुमराह 126 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अक्षर पटेल के नाम 116 और हार्दिक पांड्या के नाम 114 विकेट दर्ज हैं।

अर्शदीप की इस उपलब्धि ने भारतीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड जोड़ दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट