Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

वर्कर्स कालेज में कला व विज्ञान की पढ़ाई बंद

By Riya Kumari

Published :

Follow
वर्कर्स कालेज में कला व विज्ञान की पढ़ाई बंद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुरः जमशेदपुर वर्कर्स कालेज से यूजी में कला एवं विज्ञान की पढ़ाई इस सत्र से बंद हो जाएगी। चांसलर पोर्टल से नामांकन प्रारंभ होने के पूर्व राज्य सरकार के आदेशानुसार क्लस्टर बेस्ड पढ़ाई को कोल्हान विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना की प्रति सभी कालेजों को भेज दी गई है।

यह भी पढे : टीएमएच में बढ़ेगी बुनियादी सुविधाऐं

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

 इस अधिसूचना के अनुसार अब जमशेदपुर वर्कर्स कालेज में कला एवं विज्ञान की पढ़ाई बंद हो जाएगी। इस कालेज में अब सिर्फ कामर्स की पढ़ाई होगी। इसके अलावा भूगोल व जियोलॉजी की पढ़ाई अब सिर्फ एलबीएसएम कालेज में होगी। सरकार के आदेशानुसार विषयों को पुनर्गठन करते हुए शिक्षक की उपलब्धता के अनुसार कई ।

कालेजों में कई विषयों को बंद करते हुए उन्हें एक कालेज में ही शिफ्ट किया गया है, ताकि छात्रों को संबंधित विषयों को पढ़ने में कोई दिक्कत न हो। बंद होने वाले विषयों को ऐसे कालेजों में शिफ्ट किया गया है, जहां विषयों के शिक्षक उपलब्ध हैं। नए शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय में कई नए कोर्स प्रारंभ हो रहे हैं तो कई पुराने कोर्स बंद हो जाएंगे। नई अधिसूचना के मुताबिक महिला कालेज चाईबासा में भी साइंस की पढ़ाई

नई शिक्षा नीति के तहत यूजी में कोल्हान विश्वविद्यालय नए सत्र में प्रारंभ करेगा क्लस्टर बेस्ड पढ़ाई नहीं होगी। चाईबासा में अब सिर्फ टाटा कालेज चाईबासा में साइंस की पढ़ाई होगी। वहीं जीसी जैन कालेज में सिर्फ कामर्स की पढ़ाई होगी। चाईबासा के अन्य कालेजों में कामर्स की पढ़ाई नहीं होगी। क्रिएटिव एवं आर्ट्स कोर्स के तहत ड्रामा व थियेटर के पाठ्यक्रम विषयों की पढ़ाई को-आपरेटिव कालेज व एलबीएसएम कालेज में होगी।

स्नातक के साथ ही अब बीएड व बीपीएड की होगी पढ़ाई कोल्हान विश्वविद्यालय में पांच साल के कई इंटीग्रेटेड कोर्स प्रारंभ होंगे। इसमें स्नातक के साथ ही पांच साल का बीएड कोर्स, बीपीएड कोर्स के अलावा स्नात के साथ एलएलबी की पढ़ाई प्रारंभ होगी। इसके अलावा योगा समेत कई विषयों की पढ़ाई इस शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator