Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Asha Bhosle Death : 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, संगीत जगत शोक में

By Riya Kumari

Published :

Follow
Asha Bhosle Death 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, संगीत जगत शोक में
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन। जानें उनके करियर, उपलब्धियों और संगीत जगत पर उनके प्रभाव की पूरी कहानी। भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्वर कोकिला के नाम से मशहूर महान गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और संगीत प्रेमियों के बीच गहरा दुख देखने को मिल रहा है।

यह भी पढे : Asha Bhosle Hospitalized: कार्डियक अरेस्ट की अफवाहों के बीच मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही आशा भोसले के निधन से भारतीय संगीत की एक स्वर्णिम युग का अंत माना जा रहा है।

आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी सहित कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनकी गायकी की खासियत थी उनकी बहुमुखी प्रतिभा चाहे रोमांटिक गाने हों, ग़ज़ल, भजन या फिर कैबरे, हर शैली में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्होंने कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया और अनगिनत सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।  आशा भोसले का जाना न केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके गाए गीत हमेशा उनकी यादों को जिंदा रखेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator