Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Ashneer Grover ने पत्नी माधुरी जैन के विवादित बयान पर ट्रोलिंग के बीच दिया जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ashneer Grover ने पत्नी माधुरी जैन के विवादित बयान पर ट्रोलिंग के बीच दिया जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : रियलिटी शो ‘Lock Upp 2‘ में प्रतिभागी माधुरी जैन ग्रोवर के एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। इस बीच उनके पति और भारतपे के पूर्व सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढे : Lock Upp 2: करण कुंद्रा और एल्विश यादव की एंट्री की चर्चा, शो में आने वाला है नया ट्विस्ट

क्या है पूरा मामला?

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

‘Lock Upp 2’ के एक एपिसोड में माधुरी जैन ने परिवार और बच्चों को लेकर अपने विचार साझा किए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अमीर और गरीब परिवारों में बच्चों को लेकर अलग सोच होती है। उनके बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने इसे असंवेदनशील और विवादित बताते हुए आलोचना शुरू कर दी।

यूजर ने की ₹900 करोड़ दान करने की मांग

विवाद के बीच एक X यूजर ने अशनीर ग्रोवर को टैग करते हुए लिखा कि यदि उनका परिवार गरीबी पर ऐसी सोच रखता है, तो उन्हें अपनी कथित ₹900 करोड़ की संपत्ति गरीब परिवारों में बांट देनी चाहिए। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा।

अशनीर ग्रोवर का जवाब हुआ वायरल

यूजर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अशनीर ग्रोवर ने व्यंग्यात्मक अंदाज में जवाब दिया,

“भीख/चंदा मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। बीवी ने ज्ञान दे दिया है, इतने में इतना ही मिलेगा।”

उनका यह जवाब कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

माधुरी जैन के बयान और अशनीर ग्रोवर की प्रतिक्रिया को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। कुछ लोगों ने बयान की आलोचना करते हुए इसे संवेदनहीन बताया, जबकि कुछ यूजर्स का कहना था कि परिवार बढ़ाने का फैसला आर्थिक क्षमता को ध्यान में रखकर होना चाहिए।

आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल माधुरी जैन ने विवाद पर कोई नया सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस जारी है और ‘Lock Upp 2’ का यह एपिसोड चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator