वनवासी कल्याण केंद्र के प्रशिक्षण वर्ग में संकल्प से सेवा तक-“ग्रामवासी-नगरवासी, हम सब भारतवासी” के भाव को मिला नया विस्तार

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
वनवासी कल्याण केंद्र के प्रशिक्षण वर्ग में संकल्प से सेवा तक-"ग्रामवासी-नगरवासी, हम सब भारतवासी" के भाव को मिला नया विस्तार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रांत स्तरीय नगरीय समिति कार्यकर्ता वर्ग का रविवार को बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सेवा कार्यों के विस्तार और समाज के बीच प्रभावी भूमिका निभाने को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

यह भी पढ़े : JPSC-JSSC Recruitment Reform Yatra: 24 अगस्त से नेमरा से शुरू होगी यात्रा, 24 जिलों में अभियान

दूसरे दिन के प्रथम सत्र में उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री प्रफुल्ल आकांत ने ‘संगठन सेवा कार्यों की नई दिशा, वर्तमान जनजाति समाज और हमारी भूमिका’ विषय पर विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित बैठक, कार्य-विभाजन और अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत की गौरवशाली परंपरा वीरता और त्याग से समृद्ध रही है और स्वतंत्रता संघर्ष में जनजातीय वीरों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने जनजातीय समाज के प्रति केवल अधिकार की भावना के बजाय सम्मान, अपनत्व और आत्मीयता के साथ काम करने पर जोर दिया। सेवा कार्यों को आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन से जोड़ने की आवश्यकता भी बताई।

श्री आकांत ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पुस्तकालय, विद्यालयों में प्रयोगशालाओं के साथ घुमंतू प्रयोगशाला, निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं, कौशल विकास और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने रागी, वनौषधियों और वन सब्जियों जैसे स्थानीय संसाधनों को स्वास्थ्य और आजीविका से जोड़ने पर भी जोर दिया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों की जीवनगाथा और लोक-सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण को सेवा कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय नगरीय कार्य प्रमुख श्री हिरेंद्र सिन्हा और अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्री भगवान सहाय ने नगरीय क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन दिया।

समापन सत्र का संचालन जमशेदपुर विभाग संगठन मंत्री श्री प्रमोद नाथ ने किया। सत्र की शुरुआत श्री दीनबंधु सिंह के सामूहिक गीत से हुई। इस दौरान अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्री भगवान सहाय, प्रदेश अध्यक्ष श्री सुदन मुंडा और प्रांत नगरीय कार्य प्रमुख श्री प्रदीप महतो मंच पर मौजूद रहे।

श्री प्रदीप महतो ने नगरीय कार्य की दिशा पर अपने विचार रखे, जबकि गुमला विभाग महिला प्रमुख सुश्री विनीता इंदवार ने एकल गीत प्रस्तुत किया। श्री भगवान सहाय ने कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों को समाज के बीच और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री सुदन मुंडा ने पाथेय प्रदान करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान प्रांत संगठन मंत्री श्री सुशील मरांडी, सह संगठन मंत्री श्री कामेश्वर साहू, प्रदेश महामंत्री श्री धनंजय सिंह, प्रदेश मंत्री श्री विनीत लाल, प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख श्री अमित सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री राजेंद्र झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष श्री सुशील अग्रवाल, महानगर सचिव श्री ललित सिंघानिया, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जायसवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू मुंडा, सचिव श्रीमती प्रतिभा रानी मिश्रा सहित कई प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दो दिवसीय वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठन की स्पष्ट दृष्टि, सेवा कार्यों के प्रति नई ऊर्जा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान ‘ग्रामवासी-नगरवासी, हम सब भारतवासी’ के भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

अंत में निश्चिंतपुर शिशु मंदिर की आचार्या सुश्री सुलेखा महतो के नेतृत्व में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। इसके साथ ही दो दिवसीय प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता वर्ग का भावपूर्ण समापन हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version