---Advertisement---

विधानसभा से झूठ भ्रम फैलाने वाली आतिशी मार्लेना दिल्ली की जनता से माफी मांगे – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
आतिशी मार्लेना दिल्ली की जनता से माफी मांगे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह दुर्भाग्यपूर्ण है की सत्ता में रहते भी सुश्री आतिशी मार्लेना एवं अन्य “आप” नेता विधानसभा परिसर से झूठ एवं भ्रम फैलाते थे और अब विपक्ष में आ जाने पर भी वही कुकृत्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : सांसद जोशी बने संसद की याचिका समिति के सभापति

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की गत विधानसभा चुनाव में सिख बहुल क्षेत्रों एवं दलित आबादी विधानसभा क्षेत्रों में “आप” को हार का सामना करना पड़ा  और उगसी से बौखलाई आतिशी मार्लेना ने आज विधानसभा परिसर से झूठ फैलाने की कोशिश की।

सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की मुख्य मंत्री एवं सभी मंत्रियों के कक्ष में श्रद्धेय महात्मा गांधी जी, बाबा साहेब अम्बेडकर जी, भगत सिंह जी, राष्ट्रपति जी एवं प्रधान मंत्री जी की तस्वीरें बदस्तूर लगी हुई हैं जो कोई भी जा कर देख सकता है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की “आप” नेताओं का बर्ताव निंदनीय है और आतिशी मार्लेना आज महान नेताओ के चित्रों के हटाये जाने को लेकर फैलाये झूठे ब्यानों के लिए दिल्ली की जनता से माफी मांगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट