Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

वोट काटने को लेकर आतिशी मार्लेना द्वारा पत्रकार वार्ता में बोले हर शब्द में उनका हार का आभास साफ झलक रहा था – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
आतिशी मार्लेना द्वारा बोले हर शब्द में उनका हार का आभास
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन के अधिकांश सदस्य लगातार मिल रही चुनावी हार से हताश एवं निराश हैं। अभी तक हमने कांग्रेस, शिव सेना उद्धव, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद), आर.जे.डी. जैसी इंडी गठबंधन की पार्टियों को चुनाव हारते ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर एवं ई.वी.एम. पर सवाल उठाते देखा था और आज दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में हार की सम्भावना से भयभीत आम आदमी पार्टी भी ईंडी गठबंधन के अन्य दलों की भाषा बोलने लगी है जो खेदजनक है।

यह भी पढ़े : दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए केजरीवाल का बड़ा एलान, 80,000 नये लोगों को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की पहले कांग्रेस और अब दस साल से “आप” भी फर्जी डुप्लीकेट वोटरों एवं बुर्का वोटरों के सहारे दिल्ली में विजय पाती रही है पर हरियाणा एवं महाराष्ट्र के चुनाव में और उत्तर प्रदेश, बिहार एवं राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से भयभीत कांग्रेस एवं “आप” जैसे विपक्षी दल अब चुनाव प्रक्रिया पर एवं चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर अपनी चुनावी हार से जनता का ध्यान भटकाने में लगी हैं। इसी डर भय के बीच दिल्ली में वोट काटने को लेकर आतिशी मार्लेना द्वारा पत्रकार वार्ता में बोले हर शब्द में उनका हार का आभास साफ झलक रहा था। साफ दिख रहा था की आतिशी मार्लेना को उनकी पार्टी का आंतिरक सर्वे बता चुका है की दिल्ली से टीम केजरीवाल की विदाई तय है और ऐसे में वह फर्जी एवं बुर्का वोटरों के वोट कटने को लेकर भ्रम फैला रही हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की मै टीम केजरीवाल को चुनौती देता हूं की दिल्ली मतदाता सूची सुधार पर राजनीतिक ब्यानबाज़ी करने की जगह भारतीय निर्वाचन आयोग को शिकायत दें या फिर संतुष्टि पाने के लिए न्यायालय की राह ले। अब “आप” नेता कितना भी राजनीतिक आलाप कर लें पर फरवरी 2025 में उनकी दिल्ली से विदाई तय है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator