---Advertisement---

आतिशी बस मार्शलों को गुमराह करना बंद करें उनकी सेवाएं नियमित करने के लिए बना प्रशासनिक प्रस्ताव सार्वजनिक करें -वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
आतिशी बस मार्शलों को गुमराह करना बंद करें

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यह बेहद दुखद है की मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना ने भी अपने पार्टी के अन्य नेताओं की ही तरह आज विधान सभा सदन की बैठक को दिल्ली की जनता खासकर बस मार्शलों को गुमराह करने के लिए किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय ने अक्टूबर अंत में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था की सिविल डिफेंस वॉलंटियरस को 4 माह के लिये प्रदूषण नियंत्रण ड्यूटी पर लगाया जाये और इस बीच में दिल्ली सरकार वॉलंटियरस की सेवाएं नियमित करने का प्रशासनिक प्रस्ताव तैयार करे। हमारी जानकारी है की उपराज्यपाल महोदय ने प्रदूषण नियंत्रण डयूटी इसलिए दी थी ताकि इनको वेतन प्रदूषण विभाग फंड से मिल सके क्योंकि पूर्व में जब तक यह लोग डी.टी.सी. में बस मार्शल डयूटी कर रहे थे तब का इनका दस माह का वेतन बकाया है।

यह भी पढ़े : हमने बेटी को पढ़ाया, लेकिन अमित शाह जी क्या आपने बेटी को बचाया? – केजरीवाल

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल द्वारा एक आदेश से हटाये गये बस मार्शल के रूप में कार्यरत सिविल डिफेंस वॉलंटियरस अब अरविंद केजरीवाल एवं अतिशी मार्लेना सरकार पर से विश्वास खो चुके हैं और इसीलिए उन्होने दिल्ली सरकार के बार बार कहने पर भी ड्यूटी ज्वाइन नही की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की खेदपूर्ण है की मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना ने विधानसभा की बैठक का लम्बे राजनीतिक भाषण के लिए तो इस्तमाल किया पर वॉलंटियरस की ड्यूटी कब कैसे नियमित होगी इसपर एक शब्द नही बोला।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आतिशी बस मार्शलों को गुमराह करना बंद करें उनकी सेवाएं नियमित करने के लिए बना प्रशासनिक प्रस्ताव सार्वजनिक करें। उन्होने कहा है की सच यह है की मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना भलीभांति जानती हैं की उनकी सरकार की विदाई तय है और इसलिए वह बस मार्शल वॉलंटियरस ही नही किसी भी प्रकार के कांट्रैक्ट कर्मियों को स्थाई भाव देने के लिए कोई काम नही कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट