Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दिल्ली विधानसभा में आतिशी विपक्ष की नेता होंगी : AAP विधायक दल ने पूर्व CM को चुना, कल से असेंबली का पहला सेशन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
दिल्ली विधानसभा में आतिशी विपक्ष की नेता होंगी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : पूर्व मुख्यमंत्री और कालकाजी से विधायक आतिशी विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) की रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक में अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के सभी 22 विधायक मौजूद थे। यह पहली बार है जब दिल्ली विधानसभा में कोई महिला विपक्ष की नेता बनी हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- विपक्ष के नाते आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार से सारे वादे पूरे करवाएगी। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को ₹2500 देने का वादा पूरा करवाना हमारी प्राथमिकता होगी। वहीं केजरीवाल ने आतिशी को विपक्ष का नेता चुने जाने पर बधाई दी।

यह भी पढ़े : थरूर ने राहुल से पूछा- कांग्रेस में मेरा क्या रोल:महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जाता, पार्टी इग्नोर कर रही है

विधानसभा का सत्र 24 से 27 फरवरी तक

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। 26 को शिवरात्रि की वजह से छुट्‌टी रहेगी। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ लेंगे। उसके बाद वे विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

इसी सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुना जाएगा। रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता का स्पीकर बनना लगभग तय है। वहीं मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को CM रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी।

गुप्ता ने कहा था कि 25 फरवरी को विधानसभा में CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

CM बोलीं- CAG की रिपोर्ट में रिकॉर्ड सामने आएंगे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था- शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन हमारी कैबिनेट बैठक हुई और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP ने रोक रखा था। अब हम दिल्ली की चिंता करेंगे और PM मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हक मिलेगा।

रेखा ने आगे कहा, ‘उन्हें (विपक्ष) अपनी पार्टी संभालनी चाहिए, बहुत से लोग हैं जो जाना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि जब CAG की रिपोर्ट सदन में पेश होगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे।’

CAG रिपोर्ट का लेकर पक्ष और विपक्ष के दो बयान

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा- CAG रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी और कई चीजें सामने आएंगी। चाहे वह शिक्षा हो, शराब हो या शीश महल, ऐसे कई मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे।

आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा- भाजपा को आशावादी राजनीति दिखानी चाहिए। उन्हें अपना एजेंडा थोपने के बजाय दिल्ली के लोगों से किए गए वादों पर काम करना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator