Dr Abhishek Child Care

नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का प्रयास,घर के पास से जबरन उठा ले गये थे चार लोग, अरेस्ट

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: पलामू जिले में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से बलात्कार के कथित प्रयास के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 24 से 27 साल की उम्र के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। लेस्लीगंज के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने कहा कि पीड़िता का बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को पांकी पुलिस थानांतर्गत हुई। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब लड़की अपनी चाची के घर के बाहर एक सहेली के साथ खेल रही थी।

पीड़िता की चाची ने पुलिस को बताया कि आरोपी अचानक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और पीड़िता को जबरन थोड़ी दूर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। उसकी सहेली ने शोर मचाया, जिससे आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य दो भाग गए।

पुलिस ने बताया कि फरार हुए दोनों आरोपियों को एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। झा ने बताया कि पीड़िता की चाची के बयान के आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि मामला पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version