---Advertisement---

Avengers Doomsday डे के नए टीजर में वकांडा और फैंटास्टिक फोर की एंट्री, 18 दिसंबर 2026 को रिलीज

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Avengers Doomsday teaser introduces Wakanda

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मार्वल स्टूडियो की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Avengers: Doomsday’ को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के नए-नए टीजर्स सामने आ रहे हैं, जिनमें मार्वल यूनिवर्स के कई बड़े सुपरहीरोज की झलक दिखाई दे रही है। इससे पहले टीजर में कैप्टन अमेरिका की वापसी ने चर्चा बटोरी थी, वहीं अब कहानी और भी बड़े स्तर पर जाती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: Karan Aujla पर पत्नी के गंभीर आरोप, हसीना संग अफेयर को लेकर मचा बवाल

मंगलवार को रिलीज हुए ताजा टीजर में वकांडा और फैंटास्टिक फोर की एंट्री दिखाई गई है। टीजर में फैंटास्टिक फोर का एक सुपरहीरो वकांडा पहुंचता है, जहां उसकी मुलाकात वहां के लोगों से होती है। इसके बाद दोनों ताकतें मिलकर एक टीम के रूप में खड़ी नजर आती हैं।

इससे पहले आए टीजर में एक्स-मैन फ्रेंचाइज़ी के मशहूर किरदार प्रोफेसर एक्स और मैग्नेटो की झलक भी दिखाई गई थी, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई।

मार्वल स्टूडियो ने कन्फर्म किया है कि ‘एवेंजर्स: डूम्स डे’ 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर्स सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहे हैं और मार्वल फैंस इस मेगा फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---