Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रेलवे लेटलतीफी पर बैठक बुलाएंगे सरयू राय, 12 अप्रैल को आगे की रणनीति होगी तय

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार, 12 अप्रैल को एक अत्यावश्यक बैठक बुलाई है। इस बैठक में रेलवे की लेटलतीफी के विरुद्ध गत 7 अप्रैल को दिये गये धरना की समीक्षा की जाएगी। बैठक उनके निवास स्थान 42, जे रोड, बिष्टुपुर में आयोजित किया जा रहा है। बैठक में धरना कार्यक्रम की समीक्षा तो होगी ही, इस संबंध में आगे का कार्यक्रम भी तय किया जाएगा। यह जानकारी राय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी।

ये भी पढे : रिम्स में भर्ती भोंदू की पत्नी को वकीलों ने दी 50 हजार की आर्थिक मदद

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

गौरतलब है कि राय ने विगत 7 अप्रैल को कहा था कि रेलवे के खिलाफ लड़ी जाने वाली यह लड़ाई आज तक यानी 7 अप्रैल तक उनकी अकेले की लड़ाई थी लेकिन जिस प्रकार से उन्हें जनसमर्थन और सहयोग मिला है, उससे अब यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सामूहिक हो गई है। तब उन्होंने नागरिक मंच या जनमोर्चा जैसा एक प्लेटफार्म बनाने की भी बात कही थी जो सवारी ट्रेनें की लेटलतीफी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्होंने इसमें 20 या उससे ज्यादा लोगों की एक समिति बनाने की भी बात कही थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator