---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

चौका +2 हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को कानून एवं सुरक्षा की दी गई जानकारी

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/चौका: चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत +2 हाई स्कूल, चौका में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक, कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक बनाना था।

ये भी पढे : मेडिकल एडमिशन : एमबीबीएस बीडीएस में नई व्यवस्था, फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर एफआईआर और रद्द होगा प्रवेश

कार्यक्रम में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान, डायन प्रथा निषेध कानून, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम, महिला सुरक्षा तथा बच्चों के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज से कुरीतियों को समाप्त करने और सुरक्षित वातावरण के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा डायल-112 तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। साथ ही बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना की सत्यता की जांच करने के बाद ही उस पर विश्वास करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात जागरूकता तथा दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले गुड समैरिटन कानून के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों से नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version