SpiceJet Crisis: मुंबई एयरपोर्ट पर रातभर फंसे सैकड़ों यात्री, उड़ानें रद्द और घंटों देरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
SpiceJet Crisis: मुंबई एयरपोर्ट पर रातभर फंसे सैकड़ों यात्री, उड़ानें रद्द और घंटों देरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : आर्थिक और परिचालन संकट से जूझ रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार, 18 नवंबर 2026 को मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी अपनी उड़ानों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। मंगलवार शाम 7 बजे के बाद स्पाइसजेट की कोई भी फ्लाइट मुंबई से उड़ान नहीं भर सकी। इससे नाराज यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।

यह भी पढे : KSMS का 33वां वार्षिक खेल दिवस, होप हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

रातभर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे यात्री

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम से ही यात्रियों की परेशानी शुरू हो गई थी। कई यात्री अपनी निर्धारित उड़ानों के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन उन्हें उड़ानों के रवाना होने का नया समय नहीं बताया गया। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो समय पर बोर्डिंग पास मिला और न ही फ्लाइट में देरी या रद्द होने की सही जानकारी दी गई।

यात्रियों का कहना था कि वे कई घंटे से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे, लेकिन एयरलाइन की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद गुस्साए यात्रियों ने स्पाइसजेट के काउंटर पर विरोध प्रदर्शन किया।

कई उड़ानें रद्द, कुछ में घंटों की देरी

रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार तक मुंबई से स्पाइसजेट की 12 निर्धारित उड़ानें रद्द हो चुकी थीं। दिल्ली जाने वाली SG-511 फ्लाइट, जिसे रात 11:20 बजे रवाना होना था, वह बुधवार सुबह करीब 3:54 बजे उड़ान भर सकी। यानी यात्रियों को लगभग साढ़े चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।

मुंबई के अलावा पटना एयरपोर्ट पर भी स्पाइसजेट के यात्रियों को परेशानी होने की खबर सामने आई है।

आर्थिक संकट से जूझ रही है एयरलाइन

स्पाइसजेट की उड़ानों में लगातार आ रही बाधाओं के पीछे कंपनी की आर्थिक और परिचालन चुनौतियों को भी वजह माना जा रहा है। हाल ही में दुबई में ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी Dnata ने बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण स्पाइसजेट की चेक-इन सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी थीं। इसके चलते दुबई से चार उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।

फिलहाल स्पाइसजेट की ओर से मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इस अव्यवस्था को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version