Ayesha Khan Engagement: क्या आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग तस्वीरों ने मचाई हलचल

By Riya Kumari

Published :

Follow
Ayesha Khan Engagement: क्या आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग तस्वीरों ने मचाई हलचल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : ‘धुरंधर’ फेम Ayesha Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि तस्वीरों में आयशा की उंगली में एक खूबसूरत डायमंड रिंग भी दिखाई दे रही है। इसके बाद फैंस के बीच उनकी सगाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढे ; Shah Rukh Khan के ‘Mannat’ में घुसा 8 फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप; सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं आयशा

Ayesha Khan ने तस्वीरों में सफेद आउटफिट पहना हुआ है और उनके साथ मौजूद शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। कुछ तस्वीरों में वह उसके कंधे पर सिर रखे दिखाई देती हैं, जबकि एक तस्वीर में डायमंड रिंग को प्रमुखता से दिखाया गया है।

आयशा ने पोस्ट के कैप्शन में “A dream” लिखा, जिसके बाद फैंस ने इसे सगाई का संकेत मानना शुरू कर दिया।

Ayesha Khan क्या सच में हो गई सगाई?

फिलहाल Ayesha Khan ने अपनी सगाई की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि तस्वीरें एक जूलरी ब्रांड के प्रमोशनल फोटोशूट का हिस्सा हो सकती हैं। आयशा ने पोस्ट में जूलरी ब्रांड को टैग किया है और पोस्ट में एंगेजमेंट रिंग से जुड़े प्रमोशनल संकेत भी नजर आते हैं।

इसलिए अभी इसे अभिनेत्री की असली सगाई की घोषणा मानना जल्दबाजी होगी।

‘शरारत’ से मिली पहचान

Ayesha Khan को ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में नजर आने के बाद काफी लोकप्रियता मिली। इससे पहले वह ‘बिग बॉस 17’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अब उनकी डायमंड रिंग और मिस्ट्री मैन वाली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

फिलहाल आयशा की ओर से सगाई को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version