Advertisement 2

राम मंदिर में नमाज की कोशिश, 2 युवक व 1 युवती हिरासत में, सुरक्षा पर सवाल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Namaz in Ram Mandir
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में शनिवार सुबह 3 लोग घुस गए और नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें रोका और हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़े : ओडिशा के राउरकेला में छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग घायल

पकड़े गए 2 युवक और 1 लड़की ने खुद को कश्मीर का रहने वाला बताया है। अभी तक किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि आरोपी कौन हैं और कहां के हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों संदिग्ध हरकतें कर रहे थे। युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह अयोध्या क्यों आया?

युवक और युवती राम मंदिर के गेट D1 से घुसे। इसके बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए युवक बैठ गया। पुलिसवालों ने उसे उसे ऐसा करते देखते ही हिरासत में ले लिया। युवक कश्मीरी वेशभूषा में थे। पकड़े गए एक युवक का नाम अबू अहमद शेख है। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। वहीं, पकड़ी गई लड़की नाम सोफिया है। दूसरे लड़के का नाम अभी पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, राम मंदिर में एंट्री करने के दौरान सिर्फ चेकिंग होती है। आधार कार्ड या किसी अन्य परिचय पत्र को चेक नहीं किया जाता। इसी का फायदा उठाकर तीनों राम मंदिर परिसर में एंट्री कर गए। इसके बाद तीनों सीता रसोई तक जा पहुंचे, जो मुख्य मंदिर से सिर्फ 200 मीटर दूर है। यहां नमाज पढ़ने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जब युवकों को रोका, तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, इस मामले पर जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध रखी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version