---Advertisement---

घाटशिला विधानसभा से बाबूलाल सोरेन होंगे बीजेपी के उम्मीदवार — पार्टी ने एक बार फिर जताया भरोसा!

By Muskan Thakur

Published :

Follow
घाटशिला विधानसभा से बाबूलाल सोरेन होंगे बीजेपी के उम्मीदवार — पार्टी ने एक बार फिर जताया भरोसा!

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बाबूलाल सोरेन को आधिकारिक रूप से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे हैं और इससे पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़े : बोलानी स्थित एसबीआई एटीएम दो महिने से बंद ,क्षेत्रवासी हो रहे परेशान

पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने इस बार घाटशिला सीट पर मुकाबले को दिलचस्प बनाने और स्थानीय समीकरणों को साधने के लिए बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताया है. घाटशिला क्षेत्र में सोरेन परिवार की पकड़ और स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान को देखते हुए पार्टी यह दांव चला है.

घोषणा के बाद से ही घाटशिला की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि भाजपा इस उपचुनाव को बड़े मुद्दों और जनसंपर्क अभियानों के जरिए टक्कर वाले मुकाबले में बदलने की तैयारी में है. दूसरी ओर, विपक्षी दल भी अपने उम्मीदवार के नाम को लेकर मंथन कर रहे हैं. बाबूलाल सोरेन के चुनाव मैदान में उतरने से घाटशिला का उपचुनाव राजनीतिक रूप से बेहद रोचक होने वाला है.

भाजपा ने सभी उपचुनाव के प्रत्याशी घोषित

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम विधानसभा क्षेत्र से आगा सैयद मोहसिन को टिकट दिया गया है, जबकि नगरोटा सीट से देवयानी राणा को उम्मीदवार बनाया गया है. 

ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से जय ढोलकिया को चुनाव मैदान में उतारा गया है. वहीं तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से लंकाला दीपक रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया गया है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जल्द ही प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---