राजधानी के चर्चित रेस्तरां में देर रात पुलिस ने मारा छापा

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची: राजधानी रांची के रातू रोड स्थित Mall of Ranchi में मौजूद चर्चित रेस्टोरेंट Lord of the Drinks (LOD) में देर रात पुलिस ने छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया।

ये भी पढे : 1 अप्रैल से हाईवे सफर महंगा, टोल दरों में बढ़ोतरी लागू, कैश बंद और FASTag-UPI अनिवार्य

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर की गई। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब के साथ-साथ ड्रग्स की भी बिक्री की जा रही है। साथ ही युवक-युवतियों द्वारा बड़े पैमाने पर ड्रग्स सेवन की भी सूचना थी।

इसके अलावा, झारखंड हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की भी शिकायत मिली थी। सूचना के आधार पर एसएसपी ने सिटी एसपी पारस राणा को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में कोतवाली और सुखदेवनगर थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी की फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---