Xavier Public School Dorkasai में बाल दिवस पर शिशु मेला, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Baby Fair at Xavier Public School Dorkasai

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Xavier Public School Dorkasai में रविवार 16 नवंबर 2025 को बाल दिवस के मौके पर भव्य ‘शिशु मेला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर श्री सुनील सिंह ने फीता काटकर की। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलन और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, यानी चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिक्षकों द्वारा भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें: तरुण महतो ने कुकड़ू में फ़ुटबॉल व सांस्कृतिक कार्यक्रम में खिलाड़ियों व युवाओं का बढ़ाया उत्साह

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा लगाए गए फूड और गेम स्टॉल थे। छोटे बच्चों के लिए मिकी माउस ज़ोन सबसे पसंदीदा जगह रहा। वहीं बड़े बच्चों ने डीजे की धुन पर डांस कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। नन्हें-मुन्नों को चाउमिन, मोमोज, भेलपुरी, छोला-भटूरा, चाट, आइसक्रीम और सॉफ्ट ड्रिंक सहित कई व्यंजनों का आनंद मिला।

इस बाल मेले का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों में मार्केटिंग, टीमवर्क और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना था। सीनियर वर्ग के बच्चों ने बिक्री, संवाद और प्रबंधन का कौशल भी सीखा। कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति और शिक्षकों के सहयोग ने इसे और सफल बनाया। पूरा आयोजन आनंद, सीख और रचनात्मकता से भरा रहा, जिसे सभी ने खूब सराहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---