समाचार

बड़बिल पुलिस ऑनलाइन ठगी के आरोप में एक दंपत्ति पति पत्नी को किया गिरफतार

सोशल संवाद /बड़बिल(रिपोर्ट -संजय सिन्हा): बड़बिल थाना क्षेत्र मे बीते कुछ दिनो पूर्व ऑनलाइन ठगी के दर्ज शिकायत के मामला जिसमे एक बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से हुए साइबर ठगी हुई थी। बड़बिल पुलिस ने साईबर ठगी  का पर्दाफाश करते हुए एक दंपत्ति  को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्णमाशी दलाई नामक एक महिला के एसबीआई बैंक अकाउंट से करीब 4 लाख 45 हजार रुपए अचानक गायब हो गए। ये बात बुजुर्ग महिला को तब पता चली जब उन्होंने अपने अकाउंट से पैसे निकलना चाहा तो उनके अकाउंट में प्रयाप्त राशि उपलब्ध नहीं हुए।

जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत 2 मार्च को बड़बिल थाने में दर्ज करवाई। जिसके बाद बड़बिल पुलिस हरकत में आई और इस मामले को गंभीरता में लेकर जांच शुरू की। जाँच मे पता चला की महिला के अकाउंट से कुछ रूपये आसाम और कुछ रूपये राजस्थान ट्रांसफर किए गए है। जिसके बाद वो पैसे बड़बिल के yes Bank अभिनाश कर्मकार के अकाउंट में वापिस भेजे गए है।

जिसके बाद पुलिस ने 6 मार्च को आरोपी अभिनाश कर्मकार और उसकी पत्नी भाग्य लक्ष्मी जेना से पूछताछ शुरू कर दी पुलिस ने बताया की दोनो ने ये कुबूल किया है की महिला के मोबाइल का पासवर्ड पता लगाने के बाद उन दोनो ने ही पैसे ट्रांसफर कर ऑनलाइन ठगी किया है। पुलिस ने उनके पास से पूरे साढ़े चार लाख रुपए नगद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।साथ ही बड़बिल थाना अधिकारी रमाकांत मुदुली ने बरामद पैसे ठगी का शिकार हुए महिला को लौटा दिया। पैसे पाकर महिला ने बड़बिल पुलिस को धन्यवाद कहा।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

12 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago